WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्वतंत्रता दिवस 2024 : स्वतंत्रता दिवस के मोके पर हर घर तिरंगा की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस 2024 : स्वतंत्रता दिवस के मोके पर हर घर तिरंगा की तैयारी

This post was last updated on February 6th, 2025 at 10:05 am

हर घर तिरंगा की तैयारी :

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा लेकर राज्यव्यापी दोपहिया वाहन रैली निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोटे-बड़े सभी इलाकों में तिरंगा लेकर रैलियां निकाने और स्वतंत्रता संग्राम व उसमें महात्मा गांधी की भूमिका पर जोर देने के लिए कहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई ने बताया कि रैलियों का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के तिरंगे से गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित करना है।

उत्तर प्रदेश हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 13 अगस्त तक राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। शनिवार को पार्टी की ओर से बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा क्षेत्र स्तर पर यह यात्रा निकालेगी। यह यात्रा पूरे राज्य के शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों व सभी छोटे – बड़े इलाकों से गुजरेगी और देशभक्ति का संदेश देगी।

यह भी पढ़ें : अदानी एंटरप्राइजेज शेयर मूल्य : हिंडनबर्ग रिसर्च से अदानी स्टॉक पर असर

 

तमिलनाडु कांग्ेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई की आलोचना :

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य स्तरीय रैलियों के आह्वान की आलोचना करते हुए कहा की हर किसी व्यक्ती को राष्ट्रीय ध्वज ले जाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने का समान अधिकार है। और उन्होंने कहा कि नागपुर में आरएसएस मुख्यालय ने स्वतंत्रता के 52 साल बाद झंडा फहराया है। कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई न कहा कोई भी देशभक्त भाजपा को स्वीकार नहीं करेगा जो की आरएसएस से निकली है और जिन्होंने 52 वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए राज्य के सह-संयोजक और भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि वे रविवार को सहारनपुर में तिरंगा मार्च में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहेंगे। और फिर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजप वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र प्रथम संदेश को बढ़ावा दे रही है जिसमें हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगा मार्च आयोजित करना शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : चंद्रयान-3 पूरी तरह नहीं हुआ बंद, काम कर रहा यह हि्सा, ISRO चीफ ने दी खुशखबरी