WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिंडनबर्ग रिसर्च : भारत के एक नए लक्ष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कुछ बड़ा होने में

हिंडनबर्ग रिसर्च : भारत के एक नए लक्ष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कुछ बड़ा होने में

This post was last updated on February 6th, 2025 at 10:08 am

हिंडनबर्ग रिसर्च ने क्या कहा :

हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत में एक बड़ी घोषणा का संकेत दिया है। शनिवार को अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने एक्स पर पोस्ट करके कहा भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। पिछले साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी एंटरप्राइजेज की शेयर बिक्री से पहले अडानी समूह की आलोचना कर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर बाजार मूल्य में $86 बिलियन की गिरावट आई थी।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने बताया कि भारतीय कंपनी की ओर से एक और बड़ी खबर जल्द ही आएगी। कंपनी ने शनिवार, 10 अगस्त को मशहूर एक्स प्लेटफॉर्म के नाम से एक गुप्त संदेश साझा किया जिसें था भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होगा। यह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी के खिलाफ़ आरोप प्रकाशित करने के एक साल बाद आया है जनवरी 2023 की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह के शेयर की कीमतों में गिरावट आई जिससे भारी नुकसान हुआ था। भारतीय वकील और भाजपा नेता महेश जेठलानी के आरोपों से स्थिति और जटिल हो गई। जुलाई में जेठलानी ने दावा किया कि चीनी कनेक्शन वाले एक अमेरिकी व्यवसायी ने अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को कमीशन किया था।

यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक 2024 : पहलवान रीतिका की नजर पदक जीतने पर

 

हिंडनबर्ग रिसर्च का जवाब :

हिंडनबर्ग ने जवाब देते हुए कहा कि सेबी ने उन पर भारतीय नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एक नोटिस जारी किया था जिसे फर्म ने बकवास बताकर खारिज किया था। उन्होंने बताया कि यह नोटिस भारत में शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने वालो के लिए बनाया गया था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कोटक बैंक का स्पष्ट रूप से नाम लिया है।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हिंडनबर्ग के आरोपों पर अडानी समूह को क्लीन चिट दी थी। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अडानी और हिंडनबर्ग मामले में न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) को जांच के लिए खारिज किया है। इस साल अडानी एंटरप्राइजेज की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गौतम अडानी ने बताया कि उन्हें एक विदेशी शॉर्ट सेलर द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों का सामना करना पड़ा जिसने हमारी दशकों की कड़ी मेहनत पर सवाल उठाया है। उन्होंने बताया कि हमारी ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर हमले के का हमने मुकाबला किया और साबित किया कि कोई भी चुनौती उस नींव को कमजोर नहीं कर सकती जिस पर आपका अडानी समूह स्थापित है।

 

यह भी पढ़ें : यह ठीक नहीं…हसीना को भारत में शरण पर जिया की पार्टी; बताया मोस्ट वांटेड